फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
सिकंदराबाद में घायल आरोपी से पकड़ा गया तमंचा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। छिनैती की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी से अवैध असलहा और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार की रात में कोतवाली पुलिस गुलावठी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र की ओर से दो संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बाइक को मोड़कर कांवरा को जाने वाले रास्ते पर जाने लगे।
पुलिस के पीछा कर घेराबंदी करने पर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश की पहचान जाकिर निवासी हामिद कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक कारतूस व दो खोखे, मोबाइल और पांच हजार नकदी बरामद की गई है।
आरोपी पर विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के मामले दर्ज है। आरोपी ने 15 जून को कोतवाली क्षेत्र में वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व दस हजार रुपये छीने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें