फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीरतुन्नबी प्रतियोगिता में आरिज शेख ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। मोहम्मदिया इस्लामिया स्कूल के तत्वावधान में जामा मस्जिद में सीरतुन्नबी पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों से परिचित कराना रहा। प्रतियोगिता में आरिज शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मोहम्मद कैश और दानियल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे जबकि मोहम्मद अरम और माही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की निगरानी जामा मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती सिराज अहमद ने की। अध्यक्षता मौलाना अबरार ने की जबकि संचालन मौलाना मेहरबान ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए इन्सानियत, आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव, अमन-शांति और अच्छे अखलाक का संदेश दिया। इस मौके पर मौलाना जुबैर, मुफ्ती अनस, कारी अरशद, शमीम शेख, जावेद अख्तर, शेख रईस अहमद, मुन्ने गाजी, राशिद गाजी, अरशद गाजी, बाबी मेंबर, राशिद मुगल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें