सिचाई एवं जल संशाधन विभाग के विशेष सचिव आंजनेय कुमार सिंह को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शासनादेश के अनुसार वर्तमान डीएम शुभ्रा का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर नई तैनाती मिली है।
शुभ्रा सक्सेना का कार्यकाल बुलंदशहर में काफी छोटा रहा। शासन ने उनका मात्र चार माह बाद ही तबादला कर दिया। बुलंदशहर के कार्यकाल में डीएम शुभ्रा का सक्सेना फोकस गंगा किनारे के गंावों में शौचालयों का निर्माण और प्राथमिक शिक्षा के सुधार की ओर रहा।