जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत चार लाख बच्चों के भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बता दें कि जिले में करीब 39 सौ आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
एडीएम वित्त आरके सिंह ने बताया कि जनपद में 90 फीसदी बालिग लोगों का आधार कार्ड बनाया जा चुका है। शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के मात्र पांच सात फीसदी आधार कार्ड बने हैं।
इसके मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को कवर किया जाएगा। इसके लिए एजेंसियों को लगा दिया गया है। प्रथम चरण में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।