फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहन को ईदी देने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। एनएच- नौ स्थित एक काॅलेज के सामने कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहन को ईदी देने संगम विहार, दिल्ली जा रहे असलम (45) निवासी वलीपुरा थाना बीबीनगर बुलंदशहर की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार उनके बड़े भाई अकबर अली घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने केंटर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
अकबर अली ने बताया कि दोनों भाई गुरुग्राम में आलिया स्टील फेबरिकेटर के नाम से कारोबार करते हैं। वह घर आए हुए थे। बुधवार को वह दिल्ली बहन के घर होते हुए गुरुग्राम जाने वाले थे। इसी दौरान एनएच-09 पर सुबह 11 बजे सुंदरदीप काॅलेज के सामने हादसा हो गया। अबकर अली ने बताया कि बाइक वह चला रहे थे और असलम पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर अली ने केंटर चालक नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसे को अंजाम देने की रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें