फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकान के सामने ठेला लगाने से मना करने पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दुकान के आगे ठेला लगाने का विरोध करने पर आरोपी ठेला संचालक ने दुकानदार के साथ अभद्रता करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में अंशुल बंसल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी चौक बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बीते करीब 15 दिन से कैफ नाम का युवक उसकी दुकान के सामने जबरन ठेला लगा रहा है। मना करने पर अभद्रता करता है। मंगलवार को ठेला लगाने से मना किया तो कैफ ने फोन कर अपने साथी फैजान, आदिल एवं अन्य दो-तीन अज्ञात युवकों को बुला लिया। सभी ने मिलकर दुकान से उसे बाहर खींच लिया और उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। व्यापारियों को एकत्र होते देखकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें