फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा स्नान के दौरान युवती डूबी, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
नरौरा में गंगा में लापता युवती की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
नरोरा। गांधीघाट पर शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने आई एक युवती गहरे पानी में लापता हो गई। देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र स्थित गांव मधबई निवासी जालंधर कुमार अपने परिवार के साथ रामनवमी के उपलक्ष्य में गंगा स्नान और देवी दर्शन के लिए नरोरा आए थे। शुक्रवार को परिवार गांधीघाट के पक्के घाट के समीप कच्चे स्थान पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनकी 20 वर्षीय पुत्री आरती उर्फ मधू अचानक गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आकर आंखों से ओझल हो गई।
बेटी को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। गोताखोरों की मदद से नदी की तलहटी में तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें