फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली: कोर्ट से लौटते समय बदमाशों ने की फायरिंग, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 02 Dec 2025 04:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पड़े बुलेट के खोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में गांधी मार्ग पर ककराला चौराहा के पास दिनदहाड़े मंगलवार को कोर्ट से तारीख कर लौट रहे अर्जुन उर्फ अनु (21) को बदमाशों ने गोली मारी। इसमें एक गोली युवक की पीठ में लगी, जिसमें वह घायल हो गया। अनु का खुर्जा के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

खुर्जा के अहीरपाड़ा मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि उनके छोटे भाई अनु का कुछ महीने पहले झगड़ा हुआ था, जिसका मामला खुर्जा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को उसी मामले में तारीख लगी थी। मंगलवार दोपहर को अनु खुर्जा न्यायालय गया था, जहां से दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब अनु ककराला मोड के पास पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उस फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली अनु के सिर को छू कर और एक गोली पीठ में लगी। इसमें अनु घायल हो गया। राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल अर्जुन को ले जाने के लिए जब एंबुलेंस बुलाई गई, तो वह रास्ते में ही खराब हो गई। ऐसी स्थिति में, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें