खुर्जा के अहीरपाड़ा मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि उनके छोटे भाई अनु का कुछ महीने पहले झगड़ा हुआ था, जिसका मामला खुर्जा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को उसी मामले में तारीख लगी थी। मंगलवार दोपहर को अनु खुर्जा न्यायालय गया था, जहां से दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब अनु ककराला मोड के पास पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उस फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली अनु के सिर को छू कर और एक गोली पीठ में लगी। इसमें अनु घायल हो गया। राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल अर्जुन को ले जाने के लिए जब एंबुलेंस बुलाई गई, तो वह रास्ते में ही खराब हो गई। ऐसी स्थिति में, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
संबंधित वीडियो-