फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा रोड पर बाइक सवार युवक अमित निवासी गभाना को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमित की देर रात मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि, मामले में परिजनों की ओर से अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ जनपद के थाना गभाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार शनिवार को बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से ही वापस अपने गांव के लिए निकले थे।
जब वह खुर्जा बाईपास से करीब पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

देर रात ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में देर रात करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें