औरंगाबाद।
अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम अपने घर से घर लौट रही किशोरी को पकड़कर उसे गांव निवासी युवक जबरन अपने घर ले गया। घर पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर अगौता थाने में तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार देर शाम घर से घेर पर गई थी। बताया गया कि वहां से देर शाम घर लौटते समय रास्ते में गांव निवासी एक युवक किशोरी को जबरन पकड़कर अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीड़िता के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज है। वहीं थाना प्रभारी अगौता ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित किशोरी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।