फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में हुई युवक की मौत, अब चालक दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में युवक की सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस प्रकरण में एडीजे एसडी तृतीय अनुपम सिंह के न्यायालय ने आरोपी वाहन चालक को दोषी करार दिया है। उसे जेल में बिताई अवधि की सजा और दो हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन


मॉनिटरिंग सेल प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में अज्ञात वाहन चालक ने सलेमपुर निवासी वृद्ध अख्तर रजा नकवी को टक्कर मार दी थी। इसमें उनकी जान चली गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। आरोपी वाहन चालक ग्राम चित्सौन थाना सलेमपुर निवासी रवि कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने अब आरोपी को दोषी मानते हुए कारागार में बिताई अवधि की सजा और दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें