खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला में घर के बाहर आंगन में सो रही महिला से एक युवक के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ला का एक युवक लगातार उनसे अभद्रता करता रहता है। 29 जुलाई की रात वह घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि इसी दाैरान आरोपी युवक वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। विराेध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।