फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुर्जी से चारा निकालते समय भूसे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित गांव दानपुर में शुक्रवार दोपहर पशुओं का चारा निकालने गई एक महिला की बुर्जी (भूसा रखने का ऊंचा ढेर) में दबने से मौत हो गई। महिला करीब दो घंटे तक भूसे के नीचे दबी रही। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से स्तब्ध परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव दानपुर के बस स्टैंड मोहल्ला निवासी ब्रजेश देवी (30) शुक्रवार दोपहर अपने खेत पर बनी बुर्जी से पशुओं के लिए चारा निकालने गई थीं। बुर्जी से भूसा निकालते समय अचानक वह गिर गईं। इसके चलते ब्रजेश देवी भूसे के नीचे दब गईं। काफी देर तक ब्रजेश देवी के घर वापस न आने पर उनके पति लालू सिंह उन्हें देखने खेत पर पहुंचे।
वहां उन्होंने देखा कि बुर्जी का भूसा बिखरा पड़ा था और ब्रजेश देवी उसमें दबी हुई थीं। पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद भूसे को हटाकर ब्रजेश देवी को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर लाकर, पुलिस को सूचित किए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में जब सीओ प्रखर पांडेय से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की, घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें