फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार को वाहन ने मारी टक्कर, मासूम की मौत, छह गंभीर घायल

विज्ञापन
जहांगीराबाद में सड़क हादसे में क्षतिग्रसत ईको कार। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक मासूम की माैत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग सोनीपत से बदायूं जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब एक बजे कोतवाली के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुलंदशहर की ओर से आ रही एक ईको कार को टक्कर मार दी। राहगीरों व स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला था। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों की मदद से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया।
वहां से गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से कार सवार संभल जनपद के थाना जूनावली क्षेत्र के गांव वैरपुर निवासी चंद्रमोहन के चार वर्षीय मासूम केशव समेत सभी सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ हायर सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल निवासी गांव भरतपुर, बदायूं, रचना निवासी नरेला, दिल्ली, गुलफ्सा निवासी नगलिया, बदायूं, गीता निवासी वजीरगंज, बदायूं, श्रीराम निवासी सिंघोरा, बदायूं और सचिन निवासी करेलिया, बदायूं का हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायल व मृतक आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


मची चीख पुकार, चारों तरफ फैला था खून और सामान
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने देखा कि कार के अंदर मासूम बच्चे और महिलाएं खून से लथपथ हालत में फंसे हुए थे। सड़क पर चारों ओर कांच के टुकड़े, फटे हुए बैग और सामान बिखरे पड़े थे। घायलों की चीख पुकार मची हुई थी। पुलिस के आने से पहले स्थानीय युवाओं ने कार के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला।


घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें