फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: ट्रक की टक्कर से टेम्पो के उड़े परखच्चे, दो की मौत, एक महिला गंभीर

Thu, 12 Mar 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

गुरुवार देर रात करीब नौ बजे एक टेम्पो सिकंदराबाद की ओर से गुलावटी की तरफ आ रहा था। जैसे ही टेम्पो गुलावटी मार्ग पर पहुंचा, सामने से गुलावटी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। 
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्ट टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावटी-सिकंदराबाद मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में टेम्पो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मारी। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

गुरुवार देर रात करीब नौ बजे एक टेम्पो सिकंदराबाद की ओर से गुलावटी की तरफ आ रहा था। जैसे ही टेम्पो गुलावटी मार्ग पर पहुंचा, सामने से गुलावटी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। 
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में टेम्पो सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुन्नी (46 वर्ष) निवासी हुसैनपुर, थाना गुलावटी, अबरार (32 वर्ष) निवासी सालीपुर कोटला, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़ के रू में हुई है। हादसे में एक महिला, सुमित्रा देवी, गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें