सिकंदराबाद। संयुक्त चिकित्सालय में दांत के रूट कैनाल की सुविधा शुरू हो गई है। पूर्व में सीएचसी पर रूट कैनाल की सुविधा नहीं होने के कारण दंत रोगियों को निजी क्लीनिकों पर महंगे इलाज कराना पड़ता था। अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. विवेक यादव ने बताया कि रूट कैनाल उपचार से दांत को बिना निकाले ही सुरक्षित रखा जा सकता है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सीएचसी पर दंत रोगियों को रूट कैनाल की सुविधा मिल रही है। बताया कि रूट कैनाल की सुविधा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। दंत रोगी सतीश, गीता, सुनीता, हरेंद्र आदि ने बताया कि अब उन्हें रूट कैनाल उपचार के लिए निजी क्लीनिक पर जाना नहीं पड़ रहा है, जिससे उनके समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।