फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में घायल जवान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी मृतक जवान शिव कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी सेना के जवान शिवकुमार बीते दिनों सोनीपत में सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। उनकी सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल मेंं उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

45 वर्षीय शिवकुमार सिंह वर्ष 2000 में भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात थे। फिलहाल सोनीपत में एनसीसी की ट्रेनिंग दे रहे थे। गत नौ अगस्त को शिवकुमार सोनीपत से अपने निवास स्थान हाल पता डीएम रोड बुलंदशहर के लिए निकले थे। उसी दौरान वहां एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें