फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पेट दर्द की हुई शिकायत, इलाज के दौरान कचहरी सुरक्षा में तैनात सिपाही की मौत

Fri, 31 Oct 2025 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक अमित को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी सुरक्षा में तैनात आरक्षी अमित कुमार की पेट में अचानक दर्द उठने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना से पुलिस विभाग और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर है। मूल रूप से गाजियाबाद जनपद क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार आरक्षी के पद पर बुलंदशहर जनपद में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कचहरी सुरक्षा में लगी हुई थी।

विज्ञापन


एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक अमित को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया। जहां गाजियाबाद पुलिस लाइन में ही उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

जिसके बाद पार्थिव शरीर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अमित कुमार के परिजनों को इस दुखद खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। मामले में मौत का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।  नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें