फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदवासी वैज्ञानिक ने बनाया स्ट्रेप्टोकॉकस का टीका

विज्ञापन
डॉ. अतुल कुमार जोहरी - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर निवासी वैज्ञानिक ने बनाया स्ट्रेप्टोकोकस का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर (अमित सक्सेना)। जनपद निवासी जेएनयू के वैज्ञानिक प्रो. अतुल कुमार जौहरी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के सहयोग से स्ट्रेप्टोकोकस का टीका बनाने का दावा किया है। उनके अनुसार हर साल गले से संबंधित इस बीमारी से करीब पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है।
जेएनयू के प्रो. अतुल कुमार जौहरी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर समेत कई वैज्ञानिकों की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन वैज्ञानिकों ने गले से संबंधित खतरनाक संक्रमण स्ट्रेप्टोकोकस के खिलाफ टीका विकसित कर लिया है। डॉ. अतुल कुमार जौहरी ने बताया कि यह संक्रमण दुनिया भर में लाखों लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। हर साल करीब पांच लाख से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम ने रिवर्स वैक्सिनोलॉजी के प्रयोग से क्रास प्रोटेक्टिव वैक्सीन का पता लगाया है। इस प्रक्रिया में चूहों में परिक्षण के दौरान बैक्टीरिया रोधी एंटीबॉडीज विकसित हुए। जिनसे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के सेरोटाइप में मौजूद ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस का बैक्टीरिया (जीएएस) नष्ट हुआ। अध्ययन में जीएएस सेरोटाइप से 73 से 92 फीसदी तक प्रतिरक्षण साबित हुआ। करीब तीन साल पहले बीएचयू के प्रो. राकेश भटनागर और अन्य शोधार्थियों के साथ यह अध्ययन शुरू किया था। इस बारे में पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन

गले संबंधी खतरनाक संक्रमण को जन्म देता है यह बैक्टीरिया
डॉ. अतुल कुमार जौहरी ने बताया कि स्ट्रेप्टोकोकस गले संबंधी खतरनाक संक्रमण को जन्म देने वाला आम बैक्टीरिया है। जीएएस के नाम से भी जाना जाने वाला यह बैक्टीरिया गले में जलन और पस उत्पन्न करने वाली बीमारियों की वजह है। यह मुख्य रूप से नवजात शिशुओं और बच्चों में पाई जाता है। जो तेज बुखार और दिल संबंधित बीमारी का कारण भी बनता है। उन्होंने बताया कि उनकी यह रिसर्च बड़े जनरल नेचर कम्युनिकेशन में भी प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन

जनपद में ही हुई है ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई
जवाहर लाल नेहरू यूनिर्वसिटी के प्रोफेसर डॉ. अतुल कुमार जौहरी ने बताया कि उनकी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई बुलंदशहर में ही हुई है। बताया कि उनका आवास नगर स्थित मामन चौकी के पास मोहल्ला मदरसा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें