फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचे बए जुआरियों में से एक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दबोचे गए जुआरियों में से एक निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिसवालों का भी होगा टेस्ट
विज्ञापन

डिबाई। थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के गांव इंदौरखेड़ा के जंगल में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी 18 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ दबोच लिया। जेल भेजने से पूर्व सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इनमें से एक आरोपी की कोरोना एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सोमवार को थाना परिसर व सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

डिबाई थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार को वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अनूपशहर रोड स्थित गांव इंदौरखेड़ा के जंगल में एक व्यक्ति के खेत में काफी संख्या में लोग एकत्रित है और जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दौलपुर चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह व अन्य टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे और मौके से 18 आरोपियों को जुआ खेलते दबोच लिया। ये सभी आरोपी विभिन्न अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। जिनकी शिनाख्त मोमिन, रूपेंद्र, अकबर खां, रमेश, सुंदरपाल, जितेंद्र, हरि गौतम, प्रमोद, जाहिद, दिनेश, चौखेलाल, मेश, रतन, दिनेश, जाकिर, महाराज सिंह, राजकुमार के रूप में हुई। जिसके बाद देर शाम ही इन सबको मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया था। इस दौरान एक आरोपी की कोरोना एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे चिट्टा एल वन अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर थाना व सीएचसी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया है। प्रशासन संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें