फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेजों पर जमानत लेने वाले 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। फर्जी दस्तावेजों पर जमानत लेने वाले कुल 20 अभियुक्तों पर अलग-अलग तीन थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने अभियुक्तों की रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है और जमानत निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि एडीजी के आदेशानुसार जनपद में जमानतदारों के सत्यापन के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। अरनिया थाना में अभियुक्त नौशाद, गुलवीर, भरत वीर, अंशुल अवस्थी, दिनेश कुमार, ललित कुमार, रोहताश, हरकेश और अज्ञात के खिलाफ उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। खुर्जा देहात थाना में शहजाद, धर्मवीर, गुलवीर व अज्ञात पर उपनिरीक्षक उमाशंकर भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा जहांगीरपुर थाना में रवि, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, दिलावर, गुलवीर, धर्मवीर व एक अज्ञात पर उपनिरीक्षक पवन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराए जाने के लिए संबंधित न्यायालयों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें