फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झोलाछाप एक क्लीनिक सील, नोटिस चस्पा

विज्ञापन
ऊंचागांव में झोलाछाप के क्लीनिक को सील के बाद नोटिस चस्पा करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र में संचालित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी ने सील लगाने की कार्रवाई की। साथ ही क्लीनिक पर तीन दिन में दस्तावेज दिखाने का नोटिस चस्पा कर दिया। लोगों का आरोप है कि शिकायत होने के बाद ही अफसर कोई कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में जगह-जगह झोलाछाप क्लीनिक खोले बैठे हैं। इनके इलाज से लोगों की समय-समय पर मौत होती रहती है। क्षेत्र निवासी संजय ने बीते दिनों क्षेत्र में चल रहे अपंजीकृत क्लीनिक के संचालन की शिकायत की। संजय का आरोप है कि झोलाछाप बिना पंजीकृत के मरीजों का इलाज कर रहा है। उसके पास न तो कोई डिग्री है और न ही कोई अनुभव है। इसके बावजूद उसके क्लीनिक का संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी प्रभारी डाॅ. आदित्य कुमार वर्मा ने शिकायत को संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को क्लीनिक सील कर दिया। क्लीनिक के संचालन संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करवा दिया है। क्षेत्र में बिना पंजीकरण अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब का संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें