खुर्जा के गांधी मार्ग पर निकाली गई यात्रा में करतब दिखाता बच्चा - संवाद
खुर्जा। गुरुनानक जयंती से पूर्व मंगलवार को शबद कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें कलाकारों ने तलवारों से करतब दिखाए। इसके अलावा पंच प्यारे और अन्य झाकियां भी शामिल रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल पंच प्यारों का स्वागत किया।
सुभाष मार्ग स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गुरुनानक जयंती से पूर्व शबद कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पंच प्यारे और सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी। गुरु की सवारी के आगे समुदाय के लोग झाड़ू लेकर सड़क की सफाई कर पानी का छिड़काव कर रहे थे।
यात्रा सुभाष मार्ग स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर पुरानी मंडी, ककराला चौराहा, कबाड़ी बाजार, गांधी मार्ग, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा चौराहा से वापस होकर सुभाष मार्ग स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई। उसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आरती एवम अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हरजीत सिंह टीटू, अमनदीप कौर, दीपक छावड़ा, शैैंकी, मनी सलूजा, मनप्रीत सिंह, करतार सिंह, मन्नी आदि मौजूद रहे।