फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुंगनूर गाय का जोड़ा लंपी स्किन रोग की चपेट में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की अंबा कॉलोनी में पुंगनूर गायों का एक जोड़ा लंपी स्किन रोग से ग्रस्त हो गया है। गायों के मालिक शिव गुप्ता ने बताया कि वे 15 अगस्त, 2025 को इन गायों को विशाखापतनम से लाए थे। बुधवार सुबह इनमें से एक गाय सुस्त दिखाई दी। जांच करने पर उसके पैरों में सूजन और शरीर में गांठ बनने के लक्षण पाए गए। शिव गुप्ता ने पशु अस्पताल जाकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। वहां चिकित्सकों ने दवा लिख दी। अभी तक दवा देने के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने गायों के मालिक से संपर्क कर लिया है। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सक भेजकर गायों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें