शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी में पूजा करने मंदिर जा रही युवती से कॉलोनी के ही युवक ने अश्लील हरकतें कीं। युवती ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा। युवती ने भागकर जान बचाई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाग गया। युवक की हरकतों से गुस्साए कॉलोनी के तमाम लोग पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंच गए। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवती चौक कोतवाली क्षेत्र के मंदिर में पूजा करने आ रही थी। तभी कांशीराम कॉलोनी निवासी अनवर उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने विरोध किया तो वह गालीगलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गया। यह देख वहां भीड़ लग गई। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कॉलोनी के कई लोग पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंच गए।
Umesh Pal Murder: मेडिकल कॉलेज में चार दिन फर्श पर सोया लल्ला, फरारी का पता लगने पर 'अपनों' ने खड़े कर दिए हाथ
पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है आरोपी
उन्होंने पुलिस को बताया इससे पूर्व भी अनवर कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। कई बार पुलिस चौकी में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने गालीगलौज की थी। उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।