फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन की चपेट में आने से मजदूर की गई जान, माैके से आरोपी फरार

विज्ञापन
राजघाट नर्सरी पर घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र में राजघाट कसेर कला मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी में मजदूरी करने वाले युवक की शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

राजघाट कसेर कला मार्ग पर चौराहे के निकट वन विभाग की नर्सरी में कार्य करने वाले युवक 36 वर्षीय संजय उर्फ संजू सिंह निवासी गांव बदरपुर थाना डिबाई शुक्रवार देर शाम को करीब साढ़े चार बजे नर्सरी से पैदल निकल कर रोड पर आए।
इसी समय वहां से तेज गति से गुजरे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें