चोला। थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने दहेज में दस लाख रुपये नकद व कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उनकी शादी 13 नवंबर वर्ष 2023 में जेवर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये नकद, कार की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति, ससुरालियों, बिचौलिए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।