फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शौच करने गई छात्रा से छेड़छाड़, किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर बाथरूम में शौच करने के लिए गई कक्षा आठवीं की छात्रा को बाथरूम में पहले से ही मौजूद एक युवक ने पकड़ कर छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने छात्रा को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा शौच करने के लिए बाथरूम में गई हुई थी। बताया गया कि वहां पहले से ही बैठे एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा का विरोध करते हुए उसने शोर मचा दिया। आरोपी ने ब्लेड से छात्रा पर हमला कर दिया और सिर में लोहे की रोड मारकर जान से मारने की धमकी देकर बाथरूम की दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया। मामले की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 112 नंबर पर कॉल कर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। सीएचसी लखावटी के डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गर्दन के नीचे ओर बाजू पर निशान मिले है। सिर पर भारी वस्तु से हमला हुआ है। छात्रा डरी ओर सहमी हुई है। छात्रा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

लाठी डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी को ढूंढा
सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर विद्यालय पहुंचे और उन्होंने आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन


भीख मांगने छात्रा के घर पहुंचा था आरोपी

पीड़ित छात्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजन खेतों पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी भीख मांगने के लिए साड़ी पहनकर महिला के वेश में घर पर पहुंचा था। बुआ को आवाज देते ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से गांव में वेश बदलकर भीख मांग रहा था।



कोट
- छात्रा शौच के लिए गई थी। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और सिर में सरिया मार दिया। गर्दन और हाथ पर ब्लेड लगे हुए है। छात्रा बेहोश हो गई थी। छात्रा को विद्यालय में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। - प्रधानाध्यापक


- छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कारवाई की जाएगी। - वरुण शर्मा, एसओ औरंगाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें