फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंक खाते खुलवाकर लोगों से साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी नकुल राणा को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नकुल राणा निवासी कृष्णा नगर गली नंबर-01, कस्बा व थाना खुर्जा नगर है। आरोपी पर लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग या अन्य प्रलोभनों के जरिए बैंक खाता खुलवा कर उन खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड में करने का आरोप है। नकुल ने थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मुरारीनगर निवासी सचिन कुमार राघव से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उसका बैंक खाता उपयोग में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने खाता धारक की जानकारी के बिना उसमें अनाधिकृत लेनदेन शुरू कर दिए।
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने और लोगों के खातों का दुरुपयोग किया है। आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर भी कुछ शिकायतें निकल कर सामने आई हैं। अभी इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें