कलक्ट्रेट में अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता। स
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग के लिए पैदल रैली निकाली। संगठन के कार्यकर्ता रैली के माध्यम से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी के नाम डीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही ने कहा कि किसानों के लिए गन्ने की खेती करना महंगा हो गया है। अभी तक सरकार की ओर से गन्ना का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया है।
ऐसा न करके सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। गन्ने का लागत से कम मूल्य मिलने पर किसान कर्जदार होता जा रहा रहा है। सभी कार्यकर्ता हाथ में गन्ना हाथ में लेकर पैदल रैली में शामिल हुए। इस दौरान नितिन चौहान, शनि शर्मा, संगीता सिंह, चंचल शर्मा, मंजू शुक्ला, हरजीत भाटी, अंकुर चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।