फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा किनारे बनेगी फ्लोटिंग जेटी, मोरी गेट की जलभराव समस्या का होगा स्थायी समाधान

विज्ञापन
अनूपशहर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष व ईओ समेत सभासद। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर पालिका परिषद अनूपशहर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। वंदन योजना के तहत गंगा नदी में फ्लोटिंग जेटी (पानी पर तैरने वाला प्लेटफॉर्म) खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ। यह जेटी जलस्तर के अनुसार खुद व्यवस्थित होगी। इससे श्रद्धालुओं को नावों और स्टीमर में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी। मोरी गेट मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन

शहर के बुनियादी ढांचे, धार्मिक पर्यटन और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को भव्य बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें बड़े झूले, छोटे सर्कस और काला जादू जैसे मनोरंजन कार्यक्रम शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगर नगरोदय योजना के अंतर्गत गोशाला के पास एक आधुनिक योगशाला बनेगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिवंगत सुधीर अग्रवाल की याद में सोहम ताऊ आश्रम के पास एमएस कॉलम का स्वागत द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के नए कार्यालय भवन निर्माण पर सहमति बनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक के आय-व्यय के ब्योरे को मंजूरी दी गई। लेखा लिपिक संजय कुमार यादव का सेवाकाल दो वर्ष बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी भी उपस्थित रहीं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए हैं। लेखाकार संजय यादव ने बैठक का संचालन किया।

अनूपशहर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष व ईओ समेत सभासद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें