फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूध लेकर आ रही युवती पर कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दूध लेकर आ रही एक युवती पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। जख्मी होने पर युवती ने जिला चिकित्सालय पहुंच एआरएस लगवाई। वहीं, तीन दिन में 12 लोगों को एआरएस लगी। शनिवार को 129 लोगों को ओपीडी में और 13 को इमरजेंसी में एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

बीबीनगर निवासी 18 वर्षीय साक्षी ने बताया कि 30 दिसंबर को दूध लेकर घर आ रही थी अचानक गली में रहने वाले एक कुत्ते ने हमला कर दिया।
बचाव करने का प्रयास किया तो उसने सीधे हाथ की कोहनी के पास काट लिया। 31 दिसंबर को बीबीनगर सीएचसी पहुंच एआरवी लगवा ली। दूसरी डोज लगने के दौरान एआरएस के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। यहां आकर एआरएस लगवा ली। नगर निवासी युवती डोली ने बताया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने जहांगीराबाद गई थी। वहां पर एक कुत्ते ने सीधे हाथ पर हमला कर काट लिया।
जहांगीराबाद सीएचसी से एआरवी लगवाने के बाद एआरएस के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसके अलावा अगौता क्षेत्र के गांव शाहनगर में मजदूरों को बुलाने गए मिस्त्री खलील पर कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते ने सीधे पैर में एडी के पीछे काट लिया। अगौता से एआरवी लगाने के बाद एआरएस लगवाने की सलाह दी। इसके अलावा स्याना निवासी 21 वर्षी सुहैल, जहांगीराबाद निवासी मुराली लाल, दानपुर निवासी कुसुम, विपिन, पौंडरी निवासी सतीश समेत 12 को एआरएस लगाई गई। वहीं, शनिवार को ओपीडी में सामान्य जख्म होने पर 129 लोगों को व इमरजेंसी में 13 लोगों को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन


Iशनिवार को ओपीडी में 129 को एआरवी व दो को सीरम लगाया गया। बीते तीन दिनों में 12 को सीरम लगा है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें