फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को सांप ने डसा

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में इलाज कराता सांप काटने का मरीज ध्रुव। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां एंटी स्नेक वेनम लगाने के बाद उपचार दिया गया। इसके अलावा एक किशोरी और एक महिला को भी सांप के डसने पर परिजन एंटी स्नेक वेनम लगवाने जिला चिकित्सालय पहुंचे। उधर, कुत्ता काटने पर तीन एवं पांच साल की मासूम बच्ची समेत 12 और एक को बिल्ली काटने पर एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भिरौली निवासी मनोज कुमार का परिवार जंगल में ही घर बनाकर रह रहा है। रविवार सुबह परिवार के सदस्य घर के पास चारा काट रहे थे, तभी चार वर्षीय पुत्र ध्रुव घर के बाहर चला गया। बच्चे के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो एक सांप झाड़ियों की ओर भाग गया। मनोज कुमार ने बताया कि सांप ने ध्रुव के बाएं पैर के अंगूठे पर काट लिया। जिसे पहले जहांगीराबाद के एक वैद्य को दिखाया। इसके बाद बुलंदशहर जिला चिकित्सालय ले आए। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एंटी स्नेक वेनम लगाने के साथ उपचार दिया गया। अब बच्चे की स्थिति ठीक है।
इसके अलावा खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना निवासी रुपेश की 12 वर्षीय पुत्री लवी को सांप के काटने पर परिजन जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। साथ ही नगर के सब्जी मंडी निवासी बंटी की 25 वर्षीय पत्नी अनीता को सांप के काटने पर परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां पर एंटी स्नेक वेनम लगाने और उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में रविवार को सांप काटने के तीन मरीजों को एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। साथ ही कुत्ता काटने के 12 एवं बिल्ली काटने पर एक युवक को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें