फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार ने घुड़चढ़ी में शामिल लोगों को मारी टक्कर, दूल्हे की कार भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर में घुड़चढ़ी के दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने घुड़चढ़ी में शामिल लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में छह महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। भाग रहे चालक ने दूल्हे की कार में भी टक्कर मार दी। परिजनों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गांव लालपुर निवासी सुमित ने बताया कि रविवार को गांव निवासी राजेश यादव के बेटे विशाल की गाजियाबाद क्षेत्र के गांव बंभेटा में बरात जानी थी। शाम के समय विशाल की नेशनल हाईवे-34 किनारे घुड़चढ़ी हो रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें गांव निवासी बबली, शैलेंद्र, हर्ष, कन्नौ समेत नौ लोग घायल हो गए। भागने के प्रयास में कार चालक ने दूल्हे की कार में भी पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दूल्हे की कार का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें