फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिवाइडर से टकराकर थार से भिड़ी कार जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
सिकंदराबाद हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर दो दोस्तों के साथ बर्थडे मानने जा रहे 22 वर्षीय फैसल की बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ से आ रही थार गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में फैसल के दोस्त जीशान और आदिल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का हायर मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला जमाईपुरा के रहने वाले फैसल (22) बृहस्पतिवार देर रात अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए जीशान और आदिल के साथ कार से निकले थे। कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर पेट्रोलपंप के सामने हादसा हुआ। फैसल और उनके दोस्त जिस कार में सवार थे, वह अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार उछलकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और उसी समय सामने से आ रही एक थार कार से भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जन्मदिन के जश्न की तैयारी में जुटे परिवार में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें