फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मोटर पार्ट्स बेचने के नाम पर व्यापारी से तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी व्यापारी से मोटर पार्ट्स बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि माल देखने पश्चिम बंगाल पहुंचे कर्मचारियों को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामन रोड स्थित एईएस इलेक्ट्रिक स्टोर के डायरेक्टर आदिल खान ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि वह पुराने मोटर व मोटर पार्ट्स बेचने का व्यापार करते हैं। आरोप है कि नौ जनवरी को गाजियाबाद के गरिमा लॉजिस्टिक के संचालक सतीश कुमार गुप्ता ने फोन पर बताया कि उसके पार्टनर रमेश कुमार पांडेय के पास इलेक्ट्रिक मोटर उपलब्ध हैं। मोटर पश्चिम बंगाल में रखी हुई हैं।
12 जनवरी को उन्होंने सामान के लिए तीन लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा करा दिए। 15 जनवरी को माल की लोडिंग के लिए उन्होंने अपने दो कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल भेज दिया। आरोप है कि आरोपियों ने न तो माल दिया और न ही रुपये वापस किए। विरोध पर कर्मचारियों की हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें