फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर की ब्यूटी पार्लर संचालिका से गंदी बात

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका को एक सिरफिरा आए दिन कॉल कर अश्लील बात करता है। युवती पर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी है। बुधवार को सिरफिरे से परेशान परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ब्यूटी पार्लर चलाती है। चार दिसंबर से उसकी बेटी के मोबाइल पर एक सिरफिरा युवक लगातार कॉल कर रहा है। फोन पर अश्लील बातें करता है और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर माता-पिता की हत्या करने और उठाकर ले जाने की धमकी देता है। आरोपी युवक नंबर बदल-बदलकर अश्लील मैसेज भी करता है। युवती और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। बुधवार को नगर कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने तीन अज्ञात नंबर पुलिस को दिए।
कोट्स
तहरीर में लिखे नंबरों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - आरके सिंह, नगर कोतवाल

रिश्तेदारी में आए युवकों ने की छेड़छाड़
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने गांव की युुवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के पिता ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरठ की फूलबाग कॉलोनी निवासी अंकित और उसका दोस्त कपिल गांव में रिश्तेदारी में आए हुए थे। मंगलवार को उनकी बेटी खेत पर गई हुई थी। तभी युवकों ने बेटी से छेड़छाड़ की। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें