फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुनी संघर्ष में महिलाओं समेत 7 जख्मी, 12 गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर/खुर्जा । थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शनिवार रात बच्चों की बीच हुई कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव और मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी संजय और दिनेश में शनिवार देर शाम बच्चों में हुई कहासुनी के बाद मामूली विवाद हो गया था। देर रात सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामला रफा-दफा करा दिया था। आरोप है कि रविवार सुबह एक बार फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव और मारपीट होने से दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से दिनेश, श्रीभान, सुभाष, बर्फी देवी, जबकि दूसरे पक्ष से संजय, देवेंद्र और ऊषा शामिल हैं। सभी घायलों को नगर स्थित जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर जहांगीरपुर थाना पुलिस ने तीस लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोट्स
एसओ श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के 30 लोगों पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें