फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर कैश निकालने की कोशिश

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़ (सिकंदराबाद)। एक बार फिर बदमाशों ने मंगलवार रात वैर गांव में गैस कटर से एटीएम काटकर कैश निकालने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे डाल दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को वारदात का पता चला। बैंक प्रबंधक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

वैर गांव के पास ओरिएंटल बैंक है। वहीं पर बैंक का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार रात सुरक्षा गार्ड एटीएम का शटर गिरा कर अपने घर चला गया। देर रात एटीएम पर पहुंचे बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को पूरी तरह से काट कर उखाड़ लिया। एटीएम में नगदी न होने से बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। पहचान न हो पाए इसलिए बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे कैमरे पर काला स्प्रे छिड़क दिया। सुबह जब ग्रामीण एटीम पर पहुंचे तो वहां टूटा पड़ा एटीएम देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बैंक प्रबंधक उदय कुमार ने वारदात की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें