फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर अफसर, 100 गांवों की बिजली जोड़ी

Mon, 17 Nov 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। बकाएदार गांवों के खिलाफ चल रहे बिजली कटौती अभियान के मामले में विद्युत निगम के अफसर बैकफुट पर आ गए हैं। दबाव को देखते हुए निगम अधिकारियों ने अधिकांश गांवों की लाइट जोड़ दी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम अफसरों ने बकाया वसूली के लिए बिजली कटौती अभियान चलाकर सर्किल फर्स्ट और सर्किल सैकेंड में करीब 140 गांवों की लाइट काट दी थी। डीएम ने शिकायत सुन सर्किल फर्स्ट के अफसरों को जमकर लताड़ा था। बावजूद इसके एक गांव की लाइट नहीं जोड़ी। पूरे मामले में खुद पर गाज गिरती देख विद्युत निगम के अफसर एक झटके में बैकफुट पर आ गए हैं। आनन फानन में पिछले तीस घंटे में 100 से अधिक गांवों की लाइट जोड़ दी गई है।
कोट्स
सर्किल फर्स्ट की मुझे जानकारी नहीं है। मैंने अपने सर्किल में काफी गांव की लाइट जोड़ दी है। शासन-डीएम के आदेशों का पालन किया जाएगा। राकेश कुमार, एसई, सर्किल सैकेंड
विज्ञापन


निजामपुर-फरीदपुर के जंगल से 2080 मीटर तार चोरी
सिकंदराबाद। निजामपुर-फरीदपुर के जंगल से शनिवार रात चोरों ने 2080 मीटर हाईटेंशन तार चोरी कर लिया। तीन माह में तार चोरी की यह तीसरी घटना है। जेई ने तहरीर दी है। औद्योगिक क्षेत्र के 220 केवी जोखाबाद ट्रांसमिशन से मंडी श्यामनगर और दनकौर तक हाईटेंशन लाइन खींचने का काम चल रहा है। शनिवार रात चोरों ने निजामपुर-फरीदपुर के जंगल से करीब 2080 मीटर उड़ा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे गए।

छह गांवों की बत्ती गुल, गुस्सा
चोला। सुल्तानपुर गांव के पास रविवार को एलटी लाइन का जर्जर तार टूटने छह गांवों की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ गुस्सा है। एलटी लाइन का जर्जर तार टूटने से गांगरौल, ख्वासपुर, नगला बंसी, दाऊदपुर, खानपुर और कादिलपुर गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो उन्होंने शिकायत विद्युत अधिकारियों को की लेकिन दोपहर बाद तक भी लाइन नहीं जोड़ने पर ग्रामीणों में खासा रोष देखने को मिला। जेई ने जल्द समस्या के हल की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें