फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असेसमेंट घोटाले की जांच शुरू

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विद्युत निगम में हुए असेसमेंट घोटालों की फाइल एक बार फिर खुलेगी। नए सिरे से होने जा रही कार्रवाई में कई अफसरों की गर्दन फंसने की उम्मीद है। चीफ इंजीनियर ने इस संबंध में एसई को कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सर्किल फर्स्ट के बुलंदशहर खंड में लाखों का असेसमेंट घोटाला होना सामने आया था। तत्कालीन एक्सईएन ने मामले की जांच भी की थी। जिसमें 50 लाख का असेसमेंट गड़बड़ होने की बात पुष्ट भी हुई है। जांच अफसर ने माना था कि 50 लाख के बिजली बिल के असेसमेंट गायब कर दिए गए हैं। तत्कालीन एसई ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तत्कालीन चीफ इंजीनियर को भेज दी थी। मौजूदा चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने एसई से कहा है कि तत्कालीन एसई ने कार्रवाई को दूसरे पर डाला है। जबकि होना चाहिए था कि अपने स्तर से कार्रवाई हो। रिपोर्ट में जो भी दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। एसई वीके अग्रवाल से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसई वीके अग्रवाल ने बताया कि चीफ इंजीनियर के निर्देश मिल गए है।

फीडर घोटाले में राजनीतिक पंेच
बुलंदशहर। फीडर घोटाले में चल रही माल बरामदगी के मामले में विद्युत निगम अफसरों के सामने राजनीतिक अड़चन आ गई है। विभागीय अफसरों की मानें तो प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी पर स्याना घोटाला का काफी माल रखा है। राजनीतिक रसूख होने के चलते विभागीय अफसर माल नहीं निकाल पा रहे हैं। एसई राकेश कुमार ने बताया कि मामले में माल बरामदगी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें