फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार/बुगरासी। जनपद में गंगा तटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुआें ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अनूपशहर, डिबाई, नरौरा, बुगरासी और अहार गंगा तट पर श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में पुलिस और प्रशासन को इंतजाम अपर्याप्त रहने से फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

छोटी काशी अनूपशहर में सुबह होते ही गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। ब्रह्म मुहूर्त में संतों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। महिलाओं ने भोर में दिनेश घाट पर गंगा स्नान किया। इस दौरान तुलसी व शालीग्राम की पूजा की गई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा का श्रवण किया तथा मंदिरों में पूजा की। मेले में सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवियों ने जगह-जगह भंडारे लगाए। पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा ने मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिनी कुंभ सकुशल सम्पन्न होने पर नागरिकों ने मेला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत मेले में मूर्तियों और जरूरी सामान की खरीददारी भी की। बच्चों और महिलाओं ने झूलों पर झूलकर मनोरंजन किया। डिबाई में कर्णवास, राजघाट, विहारघाटतटों पर पहुंचकर हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। नरौरा में राजघाट व रामघाट के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब रहा। नरौरा के गांधीघाट पर नगर पंचायत द्वारा खोया पाया केन्द्र स्थापित कर दर्जनों बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाया। अनूपशहर गंगा मेले में खो गए करीब 150 बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलवा दिया गया।

घर लौटने लगे श्रद्धालु
गुलावठी/स्याना। गढ़ एवं ब्रजघाट से गंगा स्नान कर गुलावठी क्षेत्र के ग्रामीण श्रद्धालु लौटने लगे हैं। बृहस्पतिवार को अनेक भैंसा-बुग्गियों में सवार श्रद्धालुओं का जत्था गंगा स्नान कर लौटा। श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे, जिसके कारण सैदपुर रोड पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। ग्राम कुरली निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ एक सप्ताह पूर्व गढ़ चले गए थे। उन्होंने बताया कि वह हर बार परिवार के साथ गढ़ मेले जाते हैं। सुबह चार बजे गंगा स्नान करने के बाद वह अपने गांव के लिए गढ़ से चल दिए थे। स्याना के चांदपुर चुंगी मार्केट में आयोजित भंडारे में संजय कश्यप, पप्पल कुरैशी, प्रवीन शर्मा, नरेन्द्र रस्तोगी ने सहयोग किया।
विज्ञापन


...अौर ये रहे मेले के हीरो
अनूपशहर में डेरा सच्चा सौदा के पांच दर्जन स्वयंसेवक और स्कूलों के स्काउट गाइडों व एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियंत्रण में मदद की। इन्होंने मेले में अलग अलग स्थान से लापता हुए डेढ़ सौ बच्चा श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया। नो कट बिजली मिलने से मेला क्षेत्र में रौनक रही। नावों पर सतर्क गोताखोरों की तैनाती और ट्यूब रस्सों की तैनाती के कारण गंगा में बहे चार दर्जन श्रद्धालुओं को डूबने से बचा लिया गया। पीएसी व नगरपालिका की मोटर बोट भी लगातार गंगा में गश्त कर स्नानार्थियों को सचेत करती दिखी।

मेले में खाना बनाने को मिलेगा मिट्टी का तेल
बुलंदशहर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद 13 अक्तूबर तक लगने वाले गंगा मेले पर ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पूर्ति विभाग ने खाना बनाने के लिए मिट्टी का तेल देने की घोषणा की है। अनूपशहर और डिबाई मेले के लिए आठ हजार लीटर मिट्टी का तेल जारी कर दिया गया है। एक लीटर प्रति श्रद्धालु को तेल मिलेगा। अनूपशहर में छह हजार लीटर और डिबाई क्षेत्र में दो हजार लीटर मिट्टी का तेल आवंटन किया गया है। राजस्व कर्मी की मौजूदगी में मिट्टी के तेल का वितरण सरकारी दर पर होगा।

अनूपशहर में सड़क हादसा, दो लोग जख्मी
अनूपशहर के गांव दुगरऊ पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर और बुग्गी की भिड़ंत में गांव खालौर निवासी देवेंद्र और कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। देवेंद्र की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें