फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के लिए तलाशी जमीन

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन की खोज तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद अफसरों ने शहर के नजदीक ही जमीन की तलाश की। इस दौरान अनूपशहर रोड पर 70 बीघा जमीन चिन्हित भी की गई। इसकी फाइल बनाकर जल्द ही प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में निकलने वाले कचरे को शासनादेश का उल्लंघन कर सड़क किनारे डाल दिया जाता है। स्थिति खराब होती देख प्रशासन स्तर से डंपिंग ग्राउंड के लिए एसडीएम, तहसीलदार, ईओ, एक्सईएन आरईएस की टीम बनाई है। जमीन वाजिब है या नहीं, यही टीम पड़ताल करेगी। गुरुवार को चेयरमैन और नगर पालिका ईओ जमीन देखने के लिए अनूपशहर रोड स्थित अक्षतपुरा पहुंचे। यहां करीब 70 बीघा जमीन है। अफसरों को जमीन जंच गई है। हालांकि अनूपशहर रोड पर ही अन्य जगह भी लगभग 70 बीघा जमीन अफसरों को पसंद आई है। दोनों जमीनों के संबंध में प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। बता दें कि जमीन चिन्हीकरण में नगर क्षेत्र की डंपिंग ग्राउंड से दूरी और सड़क किनारे का ध्यान रखने को कहा गया है। ये दोनों ही जमीन मानकों पर खरी हैं। पालिका अफसरों की मानें तो अगर ऐसी कार्रवाई चली तो डेढ़ माह में फाइनल रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी। चेयरमैन पिंकी गर्ग ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
80 टन निकलता है कचरा ः कचरे का प्रबंधन नहीं हुआ तो महामारी भी फैल सकती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर रोज 80 टन कचरा शहर से निकलता है। यह सड़क किनारे या फिर गड्ढों में भर दिया जाता है। डंपिंग ग्राउंड बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट्स
मैं और चेयरमैन जमीन ढूंढने के लिए अनूपशहर रोड पर गए थे। करीब 70 बीघा जमीन चिन्हित की है। प्रशासन से भी राय ली जाएगी। डंपिंग ग्राउंड जल्द बनने की उम्मीद है। - एके सिंह, ईओ, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें