फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हत्यारों के करीब, जल्द होगा खुलासा

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाजपा नेता राजकुमार उर्फ हब्बू हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने नोएडा-गाजियाबाद और खुर्जा से कई बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक राजकुमार की डायरी हासिल नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि दो-तीन दिन में वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस प्रापर्टी विवाद, लेनदेन विवाद या फिर किसी करीबी को शक के दायरे में रखकर जांच कर रही है। वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्या के असल कारणों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने हत्या करवाने वालों से ध्यान हटाकर अब पेशेवर शूटरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि शूटर्स के मिलने पर हत्या कराने वालों का राज आसानी से उगलवाया जा सकेगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स को पकड़ लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि बदमाशों से पिस्टल भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें