भट्टा मालिक के घर डकैती मामला
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव बांधोर में भट्ठा मालिक के घर हुई डकैती की वारदात ने अफसरों के भी कान खड़े कर दिए हैं। वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए आईजी ने एसएसपी को पत्र लिखकर तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की टीम गठित करने को कहा है। एसएसपी ने आदेश पर चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात डिबाई में भट्ठा मालिक के परिजनों को बंधक बनाकर दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि वारदात को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। इसके खुलासे के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। जिसमें जल्द से जल्द टीम गठित कर वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।