फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग में दो महिलाओं को पकड़ा

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बाजार में दिवाली की खरीददारी करने आई एक महिला से चेन झपटकर भाग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन

प्रेमपुर निवासी रोशन देवी पत्नी राजबीर सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे दीपावली की खरीददारी करने बाजार गई थीं। बाजार में काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर एक साथ घूम रही महिलाओं ने धक्कामुक्की कर रोशन देवी के गले से सोने की चेन खींच ली और भागने लगीं। इस पर रोशन ने चीख पुकार मचा दी। लोगों ने महिलाओं का पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ लिया, लेकिन तीन महिलाएं भाग गईं। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आई हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम हरियाणा निवासी मोनिका और वर्षा बताए हैं। वर्षा ग्रेजुएट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें