फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मुश्किल डगर किया जोखिम भरा सफर

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। दीपावली पर यात्रियों को बिना परेशानी घर पहुंचाने का दावा करने वाले रोडवेज की हवा दीपावली से एक दिन पहले ही निकल गई। उत्तर प्रदेश रोडवेज निगम बुलंदशहर के अफसरों ने दावा किया था कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एक ओर जहां बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं वहीं, कई रिजर्व बसों को भी सड़क पर उतार दिया गया है, लेकिन बुधवार को स्थिति यह रही कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर बैठकर और लटकर यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही रोडवेज बस अड्डा पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। दिन भर बसें पकड़ने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। बसों में सीट नहीं मिलने से यात्री परेशान नजर आए। आलम यह है कि महिलाओं और बच्चाें तक को बैठने की बात तो दूर खड़ा होने को भी जगह नहीं मिली। ऐसे में कई यात्रियों ने तो जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठकर और लटकर यात्रा की।

कोट्स
यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते कुछ परेशानी सामने आ रही है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिंह, सहायक क्षेत्र अधीक्षक, रोडवेज
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में खासतौर पर दीपावली पर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस समेत सभी अफसर और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पालन ईमानदारी से करें। सरकारी मशीनरी की चूक की वजह से खुशी में खलल पड़ा तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - बी. चंद्रकला, डीएम, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें