फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यवस्था सुधारें वरना करूंगी निलंबन’

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम बी. चंद्रकला ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग का सच सामने लाकर रख दिया। डीएम के औचक निरीक्षण में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक की सुविधाएं चौपट मिलीं। जननी सुरक्षा योजना में खाने समेत अन्य सुविधाओं में खामियां मिलीं। डीएम ने तत्काल प्रभाव से जिला और महिला अस्पताल में खाने का टेंडर निरस्त करने के आदेश दिए। सीएमएस से भी साफ लहजे में कहा, व्यवस्था सुधारें नहीं तो अब सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नवनियुक्त डीएम बी. चंद्रकला ने सोमवार को महिला और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में एक से अधिक तीमारदारों की भीड़ देख कर्मचारियों को फटकारा। कहा, बहाना नहीं चलेगा, अब सीधे सस्पेंशन करूंगी। उन्होंने सीएमएस से कहा कि तीमारदारों के विजिट का टाइम रखा जाए। वहीं, ब्लड बैंक में केवल 63 यूनिट ब्लड होने पर भी डीएम ने फटकार लगाई। साथ ही बिना ब्लड एक्सचेंज के ब्लड देने के आदेश दिए। रेडियोलॉजिस्ट को भी नसीहत दी और स्टोर रूम में दवा रखने को कहा। ओपीडी में भी चिकित्सकों की क्लास लगाई। महिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ से जवाब-तलब किया। खानपुर आशा की शिकायत पर एमओआईसी बदलने के आदेश दिए। डिप्टी सीएमओ से कहा कि लापरवाही पर सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि निरीक्षण जारी रहेगा। दोषी मिलने पर कार्रवाई सबके खिलाफ होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें