फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में छापे से हड़कंप, सैंपल भरे

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। गुलावठी में प्रशासन की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। एसडीएम सदर विवेक कुमार श्रीवास्तव के मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से मिठाई, तेल, मसालों के नमूने भरे। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी शटरें गिरा दीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव वर्मा, एसएसओ जितेंद्र कुमार, एफएसओ शिवदास सिंह, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर के साथ जीटी रोड स्थित मिष्ठान विक्रेता संघ गुलावठी की दुकान से छेना, सोनपापड़ी, मावे का नमूना भरा। एक दुकान से डोडा बर्फी का नमूना भरा। सैदपुर रोड स्थित कंसल स्वीट्स से बेसन के लड्डू और बंसल स्वीट्स से बर्फी के नमूने भरे। रोशन हलवाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेन बाजार में किराना व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री की दुकान से हल्दी व मिर्च पाउडर का नमूना भरा। छापेमारी के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

दुकान खुलवाने में नाकाम रहे अधिकारी
गुलावठी। नाला स्ट्रीट स्थित एक दुकान छापेमारी के दौरान बंद मिली। अधिकारियों की शिकायत थी कि इस दुकान में सोनपापड़ी बनाकर सप्लाई की जाती है। अधिकारी करीब 45 मिनट तक प्रतीक्षा करते रहे। अधिकारियों ने जब सील लगाने की धमकी दी तो कई व्यापारियों ने झड़प की। इसके बाद अफसर लौट गए।
विज्ञापन


दिवाली पर नहीं होगा बसों का टोटा
सिकंदराबाद। दिवाली से लेकर भाई दूज तक लोगों को बसों का टोटा नहीं झेलना पड़ेगा। त्योहारों के मद्देनजर रोडवेज ने विशेष तौर पर बसों की सेवा शुरू की है। इस वजह से रोडवेज बस कर्मियों की छुट्टियां तक स्थगित कर दी गई हैं। दीपावली, भाईदूज और मोहर्रम पर यात्रियों को बसों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। बीस से सत्ताइस अक्टूबर तक चौबीस घंटे के लिए बसों का संचालन कर दिया गया है। दिल्ली और आसपास क्षेत्र से जाने वाले यात्रियों के लिए सिकंदराबाद और आसपास डिपो की अधिकांश बसों को लखनऊ, कानपुर, एटा, मैनपूरी, इटावा, बदायूं आदि रूटों पर संचालित किया जाएगा। विशेष संचालन योजना के तहत सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। एअरएम आरके वर्मा ने बताया कि रीजन स्तर से भूड़ चौराहे बुलंदशहर पर अस्थाई चेक पोस्ट बनाया गया, जहां से मुसाफिरों को बस रुकवाकर गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें